कटनी/ कलेक्टर विकास सिंह नरवाल द्वारा जिला चिकित्सालय के निरीक्षण के लिए अधिकारियो को नियुक्त किया है। कलेक्टर के निर्देशानुसार निर्धारित दिन को अपर कलेक्टर अमरपाल सिंह ने 7 सितम्बर को जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होनें मरीजो से चर्चा की तथा मिल रही सुविधाओ की जानकारी प्राप्त की गई। डाक्टरो द्वारा किये जा रहे इलाज एवं उनके समय पर उपस्थित होने के संबंध में भी जानकारी ली गई। मरीजो को दिये जाने वाली सुविधाओ के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये गये। अपर कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय के परिसर में खडे़ पुराने रिक्शे एवं ठेलो के संबंध में पूछताछ की, उन्हे बताया गया कि कुछ रिक्शे एवं ठेले कई माह से खडे़ हुये है, इस संबंध में अपर कलेक्टर ने निर्देश दिये कि कई माहो से खडे़ रिक्शे एवं ठेलो को तत्काल हटाया जाये, साथ ही कर्मचारी स्टाॅफ भी अपने वाहनो एवं सरकारी वाहनो को भी व्यवस्थित रूप से खड़ा करें। निरीक्षण के दौरान ओ.पी.डी., प्रसुति कक्ष एवं वर्न वार्ड का निरीक्षण किया गया। वर्न वार्ड में ए.सी. भी चालू पाये गये।
निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन डाॅ0 उमेश नामदेव, डाक्टर एवं कर्मचारी उपस्थित थें।
Comments
Post a Comment