कटनी / खजुरी निवासी सावित्री अपने आप को स्वयं स्थापित करने के लिये प्रयासरत थी। वे अपने स्वयं आर्थिक रुप से सबल बनने के लिये प्रयासरत थी। पूर्व से ही संचालित अपने पति के व्यवसाय में उनकी मदद करना चाहती थीं सावित्री। जिसमें उनकी सहायता मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना ने की। इस योजना के माध्यम से सावित्री का एक लाख रुपये का लोन सेंक्शन हुआ। जिसमें तीस हजार रुपये का अनुदान भी सावित्री को मिला।
लोन की राशि से सावित्री ने अपने पति द्वारा चलाये जा रहे सेन्ट्रिंग के कार्य को बढ़ाया। जिससे आज सावित्री की सेंट्रिंग बहुत से आशियानों को छत देने में सहारा बनी है। वहीं गांव के आस पास के गांवों में भी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बहुत से आवासों का निर्माण हो रहा है। जिससे सावित्री के सेंट्रिंग का कार्य और जोरों-शोरों से चल रहा है।

Comments
Post a Comment