कटनी / राष्ट्रगौरव स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस पर आयोजित सामूहिक सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम समारोह कटनी में उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया। जिले के मुख्य कार्यक्रम शासकीय उत्कृष्ट उच्चत माध्यमिक विद्यालय माधवनगर में आयोजित हुआ। जिले के विभिन्न प्राथमिक, माध्यमिक, हाई और हायर सेकेंडरी स्कूलों में भी विद्यार्थियों ने सूर्य नमस्कार किया। जिलास्तरीय कार्यक्रम में 805 विद्यार्थियों द्वारा समूहिक सूर्य नमस्कार किया गया।
जिलास्तरीय कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का संदेश भी सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में सुना।
महापौर ने युवाओं को दिये अपने संदेश में कहा कि स्वामी विवेकानंद ने अपनी युवावस्था में ही अपने उच्च आदर्शों एवं विश्व बंधुत्व की भावना का प्रार्दुभाव कर पाश्चात्य देशों में भी भारतीय संस्कृतिक का परचम लहराया था। युवावर्ग उनसे प्रेरणा ले, स्वस्थ्य रहे और स्वस्थ्य समाज की स्थापना कर देश के विकास में सहभागी बने।
कार्यक्रम में जिला योजना समिति सदस्य पीताम्बर टोपनानी ने कहा कि अच्छे स्वास्थ्य से ही अच्छा मन और अच्छे मन से अच्छा समाज और अच्छे समाज से अच्छे राष्ट्र का निर्माण होता है। इसलिये अपने स्वस्थ्य का ध्यान रखते हुये आंगे बढ़ना है। जिसके लिये सूर्य नमस्कार और योग सहायक व महत्वपूर्ण है।
इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी एसएन पाण्डेय, प्रभारी डीपीसी एनपी दुबे, प्राचार्य शासकीय तिलक महाविद्यालय डॉ सुधीर खरे, श्रम पदाधिकारी सतीश साहू मंचासीन थे। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन प्राचार्य उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माधवनगर श्रीमती विभा श्रीवास्तव ने किया।

Comments
Post a Comment