कटनी/ कृषि उपज मंडी पहरूआ में नवनिर्मित थोक फल सब्जी मंडी का लोकार्पण राज्यमंत्री संजय सत्येन्द्र पाठक ने किया। उन्होंने आग्रह किया कि फल और सब्जी मंडी के समस्त व्यापारी यहां नवीन थोक फल सब्जी मंडी में आकर अपना व्यवसाय करें। कुछ व्यापारी वर्ग ऐसी भी हैं जो नगर के अंदर थोक फल विक्रेता का कार्य कर रहे हैं। जिससे न केवल यातायात व्यवस्था बिगड़ती बल्कि शहर का मानक भी बिगड़ता है। कुछ व्यापारी यदि शहर से व्यवसाय करते हैं, तो मंडी के व्यापारियों का व्यावसाय प्रभावित होगा। राज्यमंत्री ने कहा कि सारे थोक फल-सब्जी के व्यापरी वर्ग मण्डी से ही व्यापार करना सुनिश्चत करें। इसके लिए प्रशासनिक अधिकारियों एवं नगर निगम को अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन के निर्देश भी उन्होंने दिए।
लोकापर्ण कार्यक्रम के अवसर पर कृषि उपज मंडी के अध्यक्ष संतोष राय, नगर निगम कटनी अध्यक्ष संतोष शुक्ला, कृषि उपज मंडी उपाध्यक्ष रेखा वेंकट निषाद, सचिव पीयूष शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
लोकापर्ण कार्यक्रम के अवसर पर कृषि उपज मंडी के अध्यक्ष संतोष राय, नगर निगम कटनी अध्यक्ष संतोष शुक्ला, कृषि उपज मंडी उपाध्यक्ष रेखा वेंकट निषाद, सचिव पीयूष शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment