कटनी / अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष नरेन्द्र मरावी शाम को बैंक ऑफ बड़ौदा की इंडस्ट्रियल शाखा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुये। झिंझरी स्थित बच्चन नायब वृद्धाश्रम में आयोजित कार्यक्रम में नरेन्द्र मरावी ने वृद्धजनों का सम्मान करते हुये उन्हें कंबल और फल वितरित किया। इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा और शिक्षा के क्षेत्र के जानकार डॉ0 अनिल सौमित्र भी मौजूद थे।
कार्यक्रम में शासन की योजनाओं की जानकारी भी नरेन्द्र मरावी ने दी। इसके बाद वे स्थानीय ग्रामीणों की शिकायत पर लखापतेरी भी पहुंचे। जहां उनकी समस्याओं को सुनकर उसके विधिसम्मत यथोचित् निराकरण के लिये उन्हें आश्वस्त भी किया। वृद्धाश्रम के कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य एम ए खान, पर्यटन विकास समिति के सदस्य पद्मेश गौतम और एसडीएम बहोरीबंद विमलेश सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

Comments
Post a Comment