कटनी / 21 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक ’’कटनी पुस्तक मेले’’ का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला नगर निगम परिसर में स्थित कम्युनिटी हॉल में आयोजित होगा। जिसकी रुप-रेखा तैयार करने के उद्वेश्य से कलेक्टर विशेष गढ़पाले ने सभी संबंधित विभगाों के अधिकारियों के मध्य कार्य विभाजन किया।
पुस्तक मेले के विषय में विस्तार से जानकारी देते हुये कलेक्टर ने कहा कि इस मेले में ही बुक डोनेशन कैम्प भी प्रशासन द्वारा आयोजित किया जायेगा। जिसमें नागरिक स्वेच्छा से पुस्तकें दान कर सकेंगे। कटनी पुस्तक मेले में देश के नामी प्रकाशक भी शामिल होने जा रहे हैं, जिनके कन्फर्मेशन प्राप्त भी हो चुके हैं। पुस्तक मेला में शैक्षणिक, सामाजिक, व्यक्तित्व विकास, कैरियर मार्गदर्शन और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिये उपयोगी पुस्तकें उपलब्ध होंगी। साथ ही हिन्दी के समकालीन और प्राचीन साहित्य, धार्मिक, आध्यात्मिक पुस्तकों का संग्रह भी उपलब्ध होगा।
पुस्तक मेले में शामिल होने के लिये अब तक देश के नामी प्रकाशकों ने अपनी स्वीकृति दी है। जिनमें पटना के किरण प्रकाशन, नई दिल्ली के जवाहर पब्लिकेशन, नई दिल्ली के ही मानसी पब्लिकेशन, गणपति पब्लिकेशन, चंपक का प्रकाशन करने वाले डेल्ही प्रेस, राजपाल प्रकाशन, पंचतंत्र प्रकाशित करने वाले शांति पब्लिकेशन, हैदराबाद के वाणी प्रकाशन, ज्ञानदीप प्रकाशन, साहित्य अकादमी, तक्षशिला प्रकाशन, इंदिरा प्रकाशन, एकलव्य प्रकाशन, हितपाल प्रकाशन, एमबीडी प्रकाशन और भारती ज्ञानपीठ पब्लिकेशन शामिल हैं।
बुक फेयर की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में कलेक्टर ने सीईओ जिला पंचायत को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। साथ ही नगर निगम आयुक्त, जिला शिक्षा अधिकारी, डीपीसी, संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग, एपीसी, महिला सशक्तिकरण अधिकारी, कमाण्डेन्ट होमगार्ड, विद्युत विभाग सहित अन्य संबंधित अधिकारियों के मध्य कार्य विभाजन किया। साथ ही पुस्तक मेले के सफल आयोजन के लिये अपने दायित्वों का निर्वहन जवाबदेही से करने के लिये निर्देशित किया।

Comments
Post a Comment