कटनी / सूचना का अधिकार अधिनियम पर जिला अधिकारियों की कार्यशाला का आयोजन मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ। जिसमें शिक्षा विभाग के प्रशान्त चन्पुरिया ने पॉवर प्वॉइन्ट प्रेजेन्टेशन के माध्यम से एक्ट के विषय में विस्तार से जानकारी दी। उन्होने उपस्थित अधिकारियों को अधिनियम में अपील, आवेदन, जानकारी देने सहित सभी बिन्दुओं के विषय में बताया। इस दौरान उपस्थित लोकसेवकों के प्रश्नों के जवाब भी दिये गये। अधिनियम पर 100 से अधिक स्लाईड्स के माध्यम से जानकारी दी गई।
इस दौरान कार्यशाला में अधिनियम की समस्त धाओं, उप धाराओं के विषय में बताया गया। साथ ही समय-समय पर सूचना आयोग द्वारा जारी अपडेट दिशा-निर्देशों की जानकारी भी दी गई। साथ ही विशेष प्रकरणों में राज्य सूचना और केन्द्र सूचना आयोग द्वारा दिये गये निर्णयों के विषय में भी बताया गया।
कार्यशाला में एसडीएम राजेन्द्र पटेल, धमेन्द्र मिश्रा, विमलेश सिंह, नितिन टाले और उप संचालक सामाजिक न्याय दीपक सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Comments
Post a Comment