कटनी / अमर शहीद वीरांगना झलकारी बाई जयंती जिले में मनाई गई। मुख्य समारोह का आयोजन जिला पंचायत सभाकक्ष में महिला सशक्तिकरण विभाग द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति ममता पटेल और अपर कलेक्टर डॉ सुनंदा पंचभाई भी उपस्थित रहीं। अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलन एवं वीरांगना झलकारी बाई के चित्रपट पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर स्वागतम लक्ष्मी गीत का गायन भी हुआ। कार्यक्रम में जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी वनश्री कुर्वेती द्वारा झलकारी बाई के जीवन का संक्षिप्त परिचय और नारी चेतना की दिशा में किये गये उल्लेखनीय कार्यों की जानकारी दी गई।
सशक्त हो नारी, गढ़ें सशक्त भारत
वीरांगना झलकारी बाई की जयंती के अवसर पर अपर कलेक्टर डॉ सुनन्दा पंचभाई और जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति ममता पटैल ने नारियों को सशक्त होने की बात कही। उन्होने कहा कि सशक्त नारी ही सशक्त भारत गढ़ सकती है। दोनों ही अतिथियों और सुश्री राजेन्दर लांबा द्वारा महिला हिंसा व सामाजिक कुरीति को रोकने एवं महिलाओं के लिये सुरक्षित समाज का निर्माण करने पर बल देते हुए बालिकाओं एवं महिलाओं को निजी और सामाजिक जीवन में साहस और वीरता का परिचय देने का संदेष दिया। इस दौरान महिला सशक्तिकरण अधिकारी द्वारा विभाग में संचालित योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
प्रतिभावान छात्राओं का किया गया सम्मान
कार्यक्रम का मुख्य आर्कषण रहा खेलकूद के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्षन करने वाली पन्द्रह बालिकाओं का सम्मान रहा। यह सम्मान अतिथियों द्वारा प्रदाय किया गया। साथ ही देववती रजक, अंजली विष्वकर्मा, पिंकी दुबे एवं पूजा उपाध्याय को महिलाओं के सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान में योगदान के लिये सम्मानित किया गया। बेटी बचाओ अभियाना अन्तर्गत पॉंच बालिकाओं की माताओं को स्वागतम लक्ष्मी किट प्रदाय कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमति विद्या पांडे ने किया। कार्यक्रम में वि़धालयीन एवं महाविधालीन छात्र,मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व योजना के छात्र एवं विभागीय अधिकारी, कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment