कटनी / निरीक्षण पर निकले कलेक्टर विशेष गढ़पाले धान खरीदी उपार्जन केन्द्र विलायतकला पहुंचे। यहां पर व्याप्त अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जाहिर करते हुये उपस्थित कर्मचारियों को फटकार लगाते हुये समिति को निलंबित करने का नोटिस जारी करने के आदेश दिये। जब आकस्मिक रुप से कलेक्टर की गाड़ी विलायतकला में धान उपार्जन के लिये बनाये गये उपार्जन केन्द्र के सामने रुकी, उस समय भी उपार्जन केन्द्र बंद था। न छांव की व्यवस्था थी, न पानी की, न छन्ने की नाही कोई अन्य मूलभूत व्यवस्था।
अव्यवस्थाओं का आलम देख कलेक्टर विशेष गढ़पाले ने उपस्थित कर्मचारी से जानकारी ली। उन्होने कहा कि उपार्जन केन्द्र क्यों नही खुला है ? न छन्ना, न पानी, न छांव, मजाक है क्या? ऐसा नहीं चलेगा। सही समय पर उपार्जन केन्द्र खुलना ही चाहिये। बारदाने खुले में क्यों पड़े हैं। अंदर रखें। छांव की व्यवस्था नहीं है। नाही तिरपाल की व्यवस्था, अनाज कहां रखोगे। अनाज खराब हुआ तो केन्द्र प्रभारी से वसूली होगी।

Comments
Post a Comment