प्रदेश में दो सालों में निर्धनों के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में 8 लाख मकान तथा शहरी क्षेत्र में 5 लाख मकान बनाए जाएंगे
कटनी/ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बरही में 12 करोड़ 83 लाख 14 हजार रूपये की स्वीकृत राशि के कार्यो का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया। बरही में 2 करोड़ 44 लाख 59 हजार रूपये की स्वीकृत राशि से बने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन, 41 लाख 80 हजार रूपये की स्वीकृत राशि से बने डाॅ. बाबा साहब अम्बेडकर मंगल भवन का लोकार्पण एवं 9 करोड़ 96 लाख 75 हजार की स्वीकृत राशि से बनने वाले ट्रेड आई.टी.आई. भवन एवं बालक तथा बालिका छात्रावास, प्राचार्य आवास के निर्माण कार्य का भूमि पूजन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बरही में किया।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि विजयराघवगढ़ विधानसभा को विकास की दौड़ में पीछे नही रहने नही दिया जायेगा। यहा विकास कार्य करवाये जायेगें। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के हर वर्ग का कल्याण करेगे। जनता के बीच में जाएंगे और उनकी समस्याएं समझेंगे और उन समस्याओ को हल करेंगें। हर गरीब को रहने के लिए जमीन का मालिक बनाएंगे। प्रदेश में दो सालों में निर्धनों के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में 8 लाख मकान तथा शहरी क्षेत्र में 5 लाख मकान बनाए जाएंगे।
कार्यक्रम में प्रदेश के आदिम जाति कल्याण, अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री एवं कटनी जिले के प्रभारी मंत्री ज्ञान सिंह, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम,(स्वतंत्र प्रभार) उच्च शिक्षा, सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण राज्य मंत्री संजय पाठक, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ममता पटेल, समाज कल्याण बोर्ड अध्यक्ष श्रीमती पद्मा शुक्ला, तथा अन्य जन प्रतिनिधि मौजूद थे।
इस दौरान राज्य मंत्री संजय पाठक ने बरही महानदी के बीच क्षतिग्रस्त पुल बनवाने, बरही नगर के बायपास की स्वीकृति आदि की मांग रखी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बरही महानदी के बीच क्षतिग्रस्त पुल को बनवाने के लिए राशि उपलब्ध कराई जायेगी।

Comments
Post a Comment