कटनी/ कृषि विभाग की आत्मा परियोजना के तहत आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर विशेष गढ़पाले द्वारा की गई। इस अवसर पर विधायक कटनी संदीप जायसवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ.के.डी.त्रिपाठी, बोर्ड के अशासकीय सदस्य श्रीमती निधि तिवारी, श्रीमती उत्तराबाई, रवीन्द्र सिंह, आत्मा के परियोजना संचालक एन.डी.गुप्ता, उपसंचालक पशु चिकित्सा डाॅ ए.पी.गौतम, उधान विभाग के परियोजना अधिकारी वीरेन्द्र सिंह, उद्योग, बैंक, मत्स्य विभाग एवं संबंधित विभागो के अधिकारी, कर्मचारी एवं आत्मा परियोजना के जिला एवं खण्ड स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
विधायक संदीप जायसवाल ने कहा कि शासन की योजनाओं की जानकारी आमजनों को दी जाए। किसानों को फसल के साथ सब्जी उत्पादन के लिए जागरूक किया। किसानों को फसलों का प्रदर्शन करके बतायें जिसमें किसान सीखकर फसल का उत्पादन करें। किसानों को बाजार भी उपलब्ध कराया जावें। स्कूलों एवं आंगनबाड़ी में वृक्षारोपण भी किया जावें।
कलेक्टर विशेष गढ़पाले ने कहा कि कृषकों को मौसम एवं फसलों की जानकारी एस.एम.एस. के माध्यम से दी जावें। किसानों के मो.नं.-भी प्राप्त किए जावें। किसानों को भ्रमण कराया जावें। अधिकारी किसानों से सम्पर्क बनाये रखे। फसलों का उत्पादन बढ़ाने तथा किसानों को बाजार उपलब्ध कराने के प्रयास किए जावें। कृषि कार्यो मे नवाचार करें। कृषि यंत्रों का उपयोग बताने तथा मिटटी परीक्षण किया जावें। योजनाओं से संबंधित मार्गदर्शिका बनाये। सामुदायिक रेडियों प्रारंभ करने के लिए कार्ययोजना बनायें। एजोला उत्पादन के लिए किसानों को प्रेरित करें। पांच वर्षीय कृषि भी कार्य योजना बनाये। कृषि के साथ-साथ उद्यानिकी एवं पशुपालन का कार्य किया जावें। जिला पंचायत के सीईओ. डाॅ के.डी.त्रिपाठी द्वारा कृषि संबंधी कार्यो की जानकारी दी गई।
आत्मा परियोजना के परियोजना संचालक एन.डी.गुप्ता द्वारा आत्मा परियोजना के तहत कृषि एवं फसल उत्पादन कार्य, भू-नाडेप टांका, धान उत्पादन, गोपाल कृषक, किसान मित्र, किसान दीदी, अरहर एवं स्वीटकार्न उत्पादन, कृषकों का भ्रमण, फसल प्रदर्शन एवं कृषि में आत्मा परियोजना के तहत किया जा रहे कार्यो की जानकारी दी गई।
आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक मे उपस्थित अशासकीय सदस्यों द्वारा फसल उत्पादन की जानकारी दी गई। बैठक में उद्योग विभाग द्वारा मुनगा उत्पादन, पशु चिकित्सा, मत्स्य विभाग एवं उद्यानिकी विभाग द्वारा भी कृषि कार्य एवं पशुपालन संबंधी जानकारी दी गई।

Comments
Post a Comment