कटनी/ गणतंत्र दिवस स्थानीय नगर निगम स्टेडियम में समारोह आयोजित कर मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर प्रकाश जांगरे द्वारा ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली गई। इस अवसर पर विधायक संदीप जायसवाल, महापौर शंशाक श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक गौरव राजपूत, अपर कलेक्टर अमरपाल सिंह, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, मीसाबंदी एवं कारगिल शहीदों के परिजन, अनेक जनप्रतिनिधि, शासकीय विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं आमजन उपस्थित थे।
26 जनवरी गणतंत्र दिवस के गरिमामय कार्यक्रम में मुख्य अतिथी के रूम में कलेक्टर प्रकाश जांगरे द्वारा ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली गई।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम मुख्य अतिथी द्वारा ध्वजारोहरण किया गया। बैंड पार्टी द्वारा राष्ट्रीय गान बजाया गया। बार्डस्ले शाला की छात्र-छात्राओं द्वारा मध्यप्रदेश गान का गायन किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथी कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया। प्रदेश के मुख्यमंत्री का आम जनता के नाम संदेश का वाचन किया गया। पुलिस द्वारा हर्ष फायर किया गया तथा बैंड पार्टी द्वारा राष्ट्रीय गान बजाया गया। मुख्य अतिथी द्वारा रंग-बिरंगे गुब्बारें तथा शांति के प्रतीक कबूतर आसमान में छोड़े गए। पुलिस, नगर सेनानी एन.सी.सी, स्काउड गार्ड एवं महिला शौर्य दल द्वारा शानदार मार्च पास्ट किया गया। इसके बाद परेड कमांडरों से परिचय प्राप्त किया गया। परेड का नेतृत्व रक्षित निरीक्षक केशव चैहान एंव टू.आई.सी. मोनिका पटेल, द्वारा किया गया। परेड में 22 प्लाटून शामिल थी। इसके पीछे-पीछे बार्डस्ले शाला की बैंड पार्टी भी साथ में थी। कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, मीसा बंदियों एवं कारगिल शहीदों के परिजनों का शाल एवं श्रीफल से सम्मान किया गया। मैदान में 15 स्कूलों के लगभग एक हजार छात्र-छात्राओ द्वारा सामूहिक रूप से पी.टी. का प्रदर्शन किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम-गणतंत्र दिवस समारोह में वार्डस्ले इग्लिश मीडियम शाला द्वारा सांस्कृतिक परम्परा एवं राष्ट्रीय गीत एवं नृत्य, नालंदा विद्यालय द्वारा वन्देमातरम गीत एवं नृत्य, सरस्वती उ.मा.वि. द्वारा राष्ट्रीय गीत एवं नृत्य, डी.पी.एस.स्कूल द्वारा राजस्थानी परंपराओ का नृत्य एवं गीत, उत्कृष्ट विद्यालय द्वारा बेटी बचाओं के लोकगीत एवं नृत्य, बार्डस्ले कन्या उ.मा.वि. द्वारा राष्ट्रीय गीत एवं पंजाबी संस्कृति के गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किया गया।
झांकी प्रदर्शन-गणतंत्र दिवस समारोह मे वन विभाग, कृषि, उद्यान, जिला पंचायत, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थय विभाग, पी.एच.ई, आदिवासी विभाग, उद्योग विभाग एवं जन अभियान परिषद द्वारा शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की झांकी प्रदर्शित की गई।
पुरस्कार एवं सम्मान-शासकीय योजनाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों, परेड एवं उत्कृष्ट सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वालों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
परेड कार्यक्रम पुरस्कार-परेड में ग्रुप-ए में प्रथम स्थान जिला पुलिस बल, द्वितीय नगर सेनानी तथा तीसरा पुरस्कार विशेष सशस्त्र बल को प्रदान किया गया। ग्रुप-बी में प्रथम पुरस्कार एन.सी.सी. जुनियर डिवीजन वार्डस्ले हिन्दी मीडियम, द्वितीय स्थान पर एन.सी.सी. कन्या महाविद्यालय तथा तीसरा स्थान पर एन.सी.सी. सीनियर डिविजन तिलक काॅलेज को दिया गया। ग्रुप-सी में प्रथम स्थान सिन्धी उ.मा. स्काउड गाईड, दूसरे स्थान पर दो शाला रेडक्रास दल एस.डी.मेमोरियल तथा यू.एस.मेमोेरियल स्काउड दल तथा तीसरे स्थान पर बार्डस्ले विद्यालय अंग्रेजी मीडियम का स्काउड दल रहा।
वार्डस्ले शाला के बैंडदल के मास्टर हर्षद एवं गायन में बालक मानस काम्बले को भी पुरस्कार दिया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम पुरस्कार-गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में डी.पी.एस. विद्यालय को प्रथम पुरस्कार, वार्डस्ले इंग्लिश मीडियम शाला को द्वितीय पुरस्कार तथा बार्डस्ले कन्या शाला हिन्दी मीडियम को तीसरा पुरस्कार सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रदान किया गया।
झांकी पुरस्कार-शासकीय योजनाओं की विभागों द्वारा निकाली गई झांकियों में प्रथम पुस्कार आदिवासी विभाग को प्रदान किया गया। द्वितीय पुरस्कार महिला एवं बाल विकास विभाग तथा तीसरा पुरस्कार जिला पंचायत की झांकी को प्रदान किया गया।

Comments
Post a Comment