कटनी/ स्वामी विवेकानंद जयंती अवसर पर आज प्रातः कलेक्टर अशोक कुमार सिंह के मार्गदर्शन में समूचे जिले में ‘‘सामूहिक सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम‘‘ का वृहद् आयोजन गरिमामय तरीके से सम्पन्न हुआ। जिसमें 1.90 लाख से अधिक छात्र छात्राओं, शिक्षको, गणमान्य नागरिकों, विभिन्न स्वयंसेवी संगठनो एवं पालको ने स्वैच्छिक भागीदारी निभाते हुये इस कार्यक्रम को सफलता एवं गरिमा प्रदान की।
जिला जनसंपर्क अधिकारी माथन सिंह उइके ने जानकारी देते हुए बताया कि कलेक्टर द्वारा इस आयोजन को सफल बनाने के लिए 5वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियो, स्वयंसेवी संगठनो, एवं नागरिको से किये गये अनुरोध पर जिले के सभी स्थानो पर आज प्रातः 11 बजे से ‘‘सूर्य नमस्कार एव प्राणायाम‘‘ का सफल आयोजन किया गया। जिले में इस आयोजन में 848 विद्यालयों के 5वीं से 12वीं तक के 1.81956 विद्यार्थियों, 6120 शिक्षक-शिक्षिकाओं, 748 गणमान्य नागरिकों, 224 स्वयं सेवी संगठनो, एवं 1205 पालको द्वारा इस आयोजन में अपनी स्वैच्छिक भागीदारी निभाई गई। प्रातः 11 बजे से विभिन्न शालाओं में आयोजन संबंधी विस्तृत जानकारी दी गई। 11:20 पर राष्ट्रीयगीत ‘‘वन्देमात्रम एवं मध्यप्रदेश गान‘‘ का सामूहिक गान हुआ। 11:30 बजे मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया गया। तदुपरांत 11:45 से दोपहर 12:30 बजे तक ‘‘सामूहिक सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम‘‘ किया गया।
इस आयोजन में न सिर्फ विद्यार्थियो वरन् नागरिको एवं स्वयंसेवी संगठनों ने भी उत्साह दिखलाते हुये भागीदारी की। उत्कृष्ट विद्यालय माधवनगर में भी प्रातः 10:30 बजे से प्राचार्य सुग्रीव पटेल द्वारा छात्र-छात्राओ को स्वामी विवेकानंद के जीवन चरित्र पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए जानकारी दी गई। राष्ट्रीयगीत, म.प्र.गान के उपरांत रेडियो के माध्यम से मुख्यमंत्री के संदेश वाचन छात्र-छात्राओ को सुनाया गया। तदउपरांत सामूहिक सूर्यनमस्कार एवं प्राणायाम किया गया।
Comments
Post a Comment