प्रदेश में रेल्वे ओवर ब्रिज का निर्माण में निजी-सार्वजनिक क्षेत्र की परस्पर भागीदारी सुनिश्चित की जायेगी। इसके लिये मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम द्वारा प्रदेश में 46 रेल्वे ओवर ब्रिज के निर्माण के लिये एक हजार करोड़ रूपये के प्रस्ताव तैयार किये गये हैं। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में रेल्वे ओवर ब्रिज निर्माण में पहली बार यह पहल हो रही है।
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने १७ नवम्बर को राज्य मंत्रालय में केन्द्रीय रेल मंत्री श्री दिनेश त्रिवेदी के साथ प्रदेश के सांसदों की बैठक में इस आशय की जानकारी दी और केन्द्रीय रेल मंत्रालय से इस पहल में सहयोग करने का आग्रह किया।
बैठक में सांसदों ने रेल्वे ओवर ब्रिज और अंडर ब्रिज के निर्माण में प्रक्रियागत विसंगतियों और अनावश्यक विलम्ब की स्थिति की ओर केन्द्रीय रेल मंत्री का ध्यान आकर्षित किया। राज्य शासन की इस पहल से रेल्वे ओवर ब्रिज के निर्माण में तेजी आयेगी और शहरी यातायात व्यवस्था में सुधार होगा।
सांसद सुश्री अनसुइया उईके ने छिन्दवाड़ा में रेल्वे ओवर ब्रिज निर्माण में विलम्ब की ओर रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट करते हुये समय-सीमा में पूरा करने का आग्रह किया। सांसद श्री रघुनंदन शर्मा ने उज्जैन में प्रस्तावित रेल्वे ओवर ब्रिज को शीघ्र पूरा करने के लिये समय-सीमा निर्धारित करने का भी अनुरोध किया। सांसद श्री वीरेन्द्र ने टीकमगढ़, छतरपुर संसदीय क्षेत्र में हरपालपुर और निवाली में रेल्वे ब्रिज के निर्माण की आवश्यकता बताई। भोपाल के सांसद श्री कैलाश जोशी ने भोपाल में चार ओवर ब्रिज और तीन अंडर ब्रिज का काम शीघ्र पूरा करने की मांग की।

Comments
Post a Comment